Odisha Subhadra Yojana SOP: सीएम माझी ने जारी किए दिशा निर्देश, नई गाइडलाइंस देखें

Odisha Subhadra Yojana SOP

ओडिशा सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसका नाम सुभद्रा योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ओडिशा विधानसभा में 23 अगस्त, शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सुभद्रा योजना को लागू करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत, 21 से 60 वर्ष की आयु की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। विधानसभा ने इस योजना को 2024-25 से 2028-29 तक लागू करने की मंजूरी दी है।

यदि आप ओडिशा राज्य की मूल निवासी महिला हैं और सुभद्रा योजना एसओपी 2024 (दिशा निर्देश) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं, तो आपको इस आर्टिकल को ध्यान से अंत तक पढ़ना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको सुभद्रा योजना 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सकें। तो आइए विस्तार से जानते हैं Subhadra Yojana SOP Odisha के बारे में।


Odisha Subhadra Yojana SOP 2024

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 23 अगस्त को राज्य विधानसभा में सुभद्रा योजना को लागू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को मंजूरी दे दी है। इस योजना के माध्यम से, राज्य की गरीब परिवारों की महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। इस सहायता का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकें।

सुभद्रा योजना में 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जिससे राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता मिल सके। इस योजना के संचालन और निगरानी में महिला और बाल विकास विभाग की केंद्रीय भूमिका होगी। विभाग प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एक सुभद्रा समिति का गठन करेगा, जो इस योजना की देखरेख करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि इसका लाभ सही तरीके से उन महिलाओं तक पहुंचे जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है।


सुभद्रा योजना एसओपी (दिशा निर्देश) 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामOdisha Subhadra Yojana SOP
शुरू की गईओडिशा सरकार द्वारा  
लाभार्थीराज्य के गरीब परिवार की महिलाएं  
उद्देश्यआर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर सशक्त बनाना
आर्थिक सहायता राशिसालाना 10 हजार रुपए दो किस्तों में  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  


सुभद्रा योजना 2024 का उद्देश्य

ओडिशा सरकार द्वारा सुभद्रा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है और 5 साल में 50 हजार रुपए की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। ताकि इस आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर महिलाएं किसी दूसरे पर निर्भर रहे बिना अपना जीवन यापन कर सके। यह योजना महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर सकेगी। 


लाभार्थी महिलाओं को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि

ओडिशा सरकार द्वारा सुभद्रा योजना के तहत राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री माझी द्वारा बताया गया है कि इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। यह सहायता राशि दो किस्तों में प्रदान की जाएगी। पहली किस्त 5,000 रुपए रक्षाबंधन के अवसर पर दी जाएगी वहीं दूसरी किस्त 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से सालाना 10,000 रुपए और 5 साल में कुल 50,000 रुपए दिए जाएंगे। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी जिससे वे आत्म निर्भर होकर अपना जीवन यापन कर सकेगी।


इस पहल के लिए 55,825 करोड़ रुपए का बजट

सुभद्रा योजना को 2024-25 से 2028- 29 तक लागू करने की मंजूरी दी गई है। इस योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार ने 55,825 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। जिससे राज्य की एक करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। प्रत्येक लाभार्थी को इस योजना के माध्यम से सालाना 10,000 रुपए मिलेंगे जो योजना की 5 साल की अवधि में 50,000 रुपए हो जाएंगे। सरकार द्वारा निर्धारित की गई यह वित्तीय राशि महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण में मदद करेगी।


सुभद्रा डेबिट कार्ड और डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए दी जाएगी राशि

ओडिशा सरकार द्वारा Subhadra Yojana के लिए एक कॉल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। ताकि योजना संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या का समाधान किया जा सके। इस योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थियों को सुभद्रा डेबिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। साथ ही राज्य में डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय में अधिकतम डिजिटल लेनदेन करने वाले 100 लाभार्थियों की पहचान की जाएगी और उनमें से प्रत्येक को 500 रुपए की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 


Subhadra Yojana SOP 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • Subhadra Yojana SOP का लाभ प्रदान करने हेतु राज्य की 21-60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
  • इस योजना को 2024-25 से 2028-29 तक लागू करने की मंजूरी दी गई है।
  • राज्य की लाभार्थी महिलाओं को इस योजना के माध्यम से सालाना 10,000 रुपए और 5 साल में 50,000 रुपए मिलेंगे। 
  • सुभद्रा योजना के लाभार्थियों को हर साल राखी पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिलेंगी।
  • सरकार द्वारा दी जाने वाली यह आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी महिला के एकल बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इस योजना के संचालन हेतु सरकार द्वारा 55,825 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • लाभार्थी के आधार पर सीधे एक मानक बनाया जाएगा। 
  • यह योजना राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं के जीवन को बदलने में सहायता करेगी। जो महिलाओं का उत्थान करने में मिल का पत्थर साबित होगी।
  • यह योजना को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें अपनी आवश्यकता को पूरा करने के लिए सक्षम बनाएगी।
  • राज्य की इच्छुक महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु निशुल्क फॉर्म प्राप्त कर आवेदन कर सकती है। 


सुभद्रा योजना एसओपी 2024 के लिए पात्रता

ओडिशा सरकार द्वारा सुभद्रा योजना का लाभ विशेष रूप से उन लोगों को पहुंचाने के लिए जिन्हें वास्तव में वित्तीय सहायता की जरूरत है और लाभों के दोहराव से बचाने के लिए स्पष्ट पात्रता निर्धारित की गई है। इस योजना के तहत निर्धारित की गई पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं जिसे पूरा कर आवेदक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है।

  • सुभद्रा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला को ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • सुभद्रा योजना के अंतर्गत केवल राज्य की विवाहित महिलाएं ही आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • केवल एक परिवार की एक ही महिला इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • ऐसी महिलाएं जो सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता है इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • जो महिलाएं पहले से किसी अन्य सरकारी योजना के तहत 1500 रुपए या उससे अधिक प्रतिमाह या 18,000 रुपए या उससे अधिक प्रतिवर्ष की वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही है इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।


Subhadra Yojana SOP 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

Subhadra Yojana SOP Odisha के अंतर्गत आवेदन करने हेतु लाभार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

सुभद्रा योजना ओडिशा 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

ओडिशा सरकार द्वारा सुभद्रा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों, ब्लॉक कार्यालयों, सेवा केंद्रों और जन सेवा केंद्र सहित विभिन्न केंद्रो पर सुभद्रा योजना के लिए निशुल्क फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। इन किसी भी स्थान से महिलाएं आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकती है। फॉर्म की व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित करती है कि राज्य की महिलाएं चाहे वह किसी भी स्थान पर हो आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। Subhadra Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपनाकर आप आसानी से आवेदन कर वित्तीय सहायता का लाभ प्राप्त कर सकती है।

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ब्लॉक कार्यालय या मो सेवा केंद्र या जन सेवा केंद्र में से किसी एक स्थान पर जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको सुभद्रा योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • अब आपको भरे गए आवेदन फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेजों को जमा करने से पहले एक बार अच्छे से जांच कर लेनी होगी।
  • इसके बाद अब आपको यह आवेदन फॉर्म दस्तावेजों सहित वापस वहीं जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
  • आवेदन फॉर्म जमा करते समय आपको एक रसीद दी जाएगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • संबंधित अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी और योजना के तहत पात्र पाए जाने पर आपके बैंक खाते में आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

Leave a Comment