Bihar Udyami Yojana List
बिहार उद्यमी योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 को उद्योग विभाग सभागार में कंप्यूटर रैंडमाइजेशन पद्धति से चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसके अंतर्गत राज्य के 9247 लाभुकों का चयन किया गया है। बिहार उद्यमी योजना लिस्ट 2024-25 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
यदि आपने भी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था और आप अपना नाम बिहार उद्यमी योजना लिस्ट 2024 में चेक करना चाहते हैं, तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बिहार उद्यमी योजना लिस्ट 2024 से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे, साथ ही बताएंगे कि किस श्रेणी से कितने लाभार्थियों का चयन किया गया है, ताकि आप घर बैठे ही अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से बिहार उद्यमी योजना लिस्ट आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकें।
Bihar Udyami Yojana List 2024
बिहार राज्य के उन बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है जिन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था। अगर आप भी चयनित सूची का इंतजार कर रहे थे, तो आपको बता दें कि बिहार सरकार ने बिहार उद्यमी योजना लिस्ट 2024 जारी कर दी है। इस सूची में 9247 आवेदकों का चयन किया गया है। यह लिस्ट उद्यमी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जहां से लाभार्थी अपना नाम, लोन की स्वीकृति राशि, और अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।
बिहार उद्यमी योजना लिस्ट 2024 चेक और डाउनलोड करने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से इस लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं। जिन लाभार्थियों का नाम इस सूची में शामिल होगा, उन्हें पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा, और उसके बाद उनके बैंक खाते में पहली किस्त की राशि भेजी जाएगी।
बिहार उद्यमी योजना लिस्ट 2024-25 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Bihar Udyami Yojana List |
योजना का नाम | बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना |
शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | उद्योग विभाग बिहार सरकार |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | बिहार उद्यमी योजना लिस्ट घर बैठे चेक में डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करना |
मिलने वाली लोन राशि | अधिकतम 10 लाख रुपए |
लिस्ट चेक व डाउनलोड करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://udyami.bihar.gov.in/ |
चार वर्गों से दो–दो हजार लाभुकों का चयन
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए राज्य के 9247 लाभों का चयन कर लिया गया है। जिसकी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इस योजना के तहत सबसे पहले एससी-एसटी उद्यमी योजना, उसके बाद क्रमश: अति पिछड़ा वर्ग, महिला और युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों का चयन किया गया है। आपको बत दें कि इन चारों वर्गों से दो-दो हजार लाभार्थी चयनित किए गए हैं। जबकि अल्पसंख्यक कल्याण योजना से 1247 लाभुकों का चयन किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर उद्यमी योजना के तहत 9247 लाभार्थियों का चयन किया गया है। चयनित लाभार्थियों को रोजगार शुरू करने के लिए 10 लाख तक की राशि दी जाएगी। जिसमें से 50 प्रतिशत राशि सहायता छूट और शेष 50 प्रतिशत राशि लोन के रूप में मिलेगी।
चयनित आवदकों की होगी स्क्रूटनी
उद्योग मंत्री नितेश मिश्रा और पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरीश सहनी की मौजूदगी में कंप्यूटर रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की गई। इस मौके पर चयनित लाभुकों को उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि जिन आवेदकों का चयन नहीं हो पाया है वे निराश न हो उन्हें उद्योग विभाग की अन्य योजना में मौका दिया जाएगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि जिन 9247 लोगों का चयन किया गया है उनकी अब स्क्रूटनी की जाएगी। इसका काम विभाग द्वारा किया जाएगा। स्क्रूटनी में योग पाए जाने पर ही अंतिम रूप से लाभुकों का चयन होगा। जिसकी सूची उद्यमी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित लोगों को दो चरणों में 6-6 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Bihar Udyami Yojana List 2024 चेक व डाउनलोड करने की प्रक्रिया
बिहार उद्यमी योजना के तहत लाभार्थी सूची जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने Bihar Udyami Yojana के अंतर्गत आवेदन किया था उन सभी की चयनित सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अगर आपने भी इस योजना के तहत आवेदन किया है तो आप अपना नाम Bihar Udyami Yojana List में चेक कर सकते हैं चाहे तो आप इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते है। बिहार उद्यमी योजना लाभार्थी सूची चेक व डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
- Bihar Udyami Yojana List चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण सूचनाएं के सेक्शन में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित लाभुकों की सूची के लिए यहां क्लिक करें। का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने अलग-अलग श्रेणियों के चयनित उद्यमियों की सूची देखने को मिलेगी।
- आपको अपनी श्रेणी के विकल्प के सामने डाउनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने लाभार्थी लिस्ट आ जाएगी।
- अब आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- इस प्रकार आपकी Bihar Udyami Yojana List 2024 चेक व डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।