Maiya Samman Yojana 2nd Installment: सितंबर के इस हफ्ते में आएगी दूसरी किस्त, चेक करें

Maiya Samman Yojana 2nd Installment

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य की हजारों महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 18 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पाकुड़ जिले की 86 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त जारी की, जिसमें राज्य की 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को 1000-1000 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई।

अब, जब महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त मिल चुकी है, उनके मन में यह सवाल उठ रहा है कि दूसरी किस्त कब आएगी।

यदि आपके बैंक खाते में भी मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त जमा हो चुकी है और आप दूसरी किस्त के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करेंगे।


Maiya Samman Yojana 2nd Installment 2024

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बताया है कि मंईयां सम्मान योजना को लेकर राज्य की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस योजना के लिए आवेदन शुरू होने के मात्र दो सप्ताह के भीतर ही विभाग को 43 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 37 लाख आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है। स्वीकृत आवेदनों के बैंक खातों में 31 अगस्त से पहले मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त की राशि भेज दी जाएगी। वहीं, पाकुड़ जिले की 86,000 महिलाओं के बैंक खातों में रविवार, 18 अगस्त को 1,000 रुपए की पहली किस्त ट्रांसफर करके योजना की शुरुआत की गई।

इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाएं मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग अपनी जरूरतों को पूरा करने में कर सकेंगी। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि अगले महीने, यानी सितंबर में, लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी की जाएगी।


मंईयां सम्मान योजना 2024 क्या है?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की 21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को सालाना 12 किस्तों में 12,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, यानी हर महीने उन्हें 1,000 रुपये की किस्त मिलेगी। इससे महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी।

सरकार द्वारा दी जाने वाली यह आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी। झारखंड सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से राज्य की 45 लाख माताओं और बहनों को लाभान्वित करना है, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।


Maiya Samman Yojana 2nd Installment के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 2nd Installment
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा
राज्यझारखंड
लाभ₹1000 हर महीने
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
पहली किस्त कब जारी हुई18 अगस्त 2024
दूसरी किस्त कब जारी होगी15 सितंबर 2024 (अनुमानित)
आधिकारिक वेबसाइटClick Here


86000 महिलाओं के बैंक खाते में भेजी गई पहली किस्त

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर जिला के महेशपुर प्रखंड के गायबथान मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 18 अगस्त को रक्षाबंधन के एक दिन पहले राज्य की 86 हजार महिलाओं के बैंक खाते में मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर योजना का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना राज्य की नारी शक्ति को समर्पित योजना है आज का दिन राज्य की बहन बेटियों के लिए शुभ और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि राज्य की आधी आबादी को उनकी सरकार रक्षाबंधन के त्योहार पर इस योजना की सौगात दे रही है।

मंईयां सम्मान योजना दूसरी किस्त की राशि कब आएगी?

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद दी जाएगी। जिसे महिलाएं अपनी जरूरत अनुसार खर्च कर सकेंगी। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त की राशि रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं के बैंक खाते में जमा कर दी गई है। और अब इस योजना के तहत दूसरी किस्त की राशि अगले महीने से यानी सितंबर से हर महीने की 15 तारीख को पात्र महिलाओं के बैंक खाते में सरकार द्वारा डालना शुरू की जाएगी। Maiya Samman Yojana 2nd Installment की राशि महिलाओं के बैंक खाते में 15 सितंबर 2024 को आएगी। झारखंड सरकार द्वारा इस कल्याणकारी योजना का लाभ प्रदान करने हेतु 5500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिससे राज्य की सभी जरूरतमंद और योग्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकेगा।

Maiya Samman Yojana Online Apply


Maiya Samman Yojana 2nd Installment का लाभ किसे मिलेगा?

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिससे महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उनका उत्थान किया जाएगा। इस योजना का लाभ राज्य की 21 से 50 साल की हर पात्र महिलाओं को मिलेगा। सम्मान राशि पाने के लिए महिलाओं का परिवार अंत्योदय श्रेणी में शामिल होना जरूरी है। इसके अलावा जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 18 लाख से कम है। उन सभी वर्ग की ग्रामीण और शहरी दोनों महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त का लाभ दिया जाएगा। राज्य की उन सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा जिन्होंने Maiya Samman Yojana के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराया है। और उनका आवेदन स्वीकार किया जा चुका है। 

Leave a Comment