मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना कैंप
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना कैंप: महिला आत्म-सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। झारखंड में इस योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म भरने और जमा करने की तारीख नजदीक आ गई है। सरकार इस योजना का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष कैंपों का आयोजन करेगी।
अब सवाल उठता है कि मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए फॉर्म भरने और जमा करने की तारीख कब से शुरू हो रही है और विशेष कैंप किन जिलों में लगाए जाएंगे। साथ ही, यह भी जानना महत्वपूर्ण है कि इस योजना का फॉर्म कैसे डाउनलोड किया जा सकता है। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार से अंत तक पढ़ना होगा।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना कैंप कब से लगेंगे?
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत राज्य में 3 से 10 अगस्त 2024 तक आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के पहले, सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को विभाग द्वारा आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, और सेविकाएं अपने पोषण क्षेत्र में रहने वाली 21 से 50 वर्ष की योग्य महिलाओं को ये फॉर्म निशुल्क प्रदान करेंगी। इन विशेष कैंपों के माध्यम से आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा, 10 अगस्त के बाद लाभार्थी नजदीकी प्रज्ञा केंद्र से भी कभी भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म कहां से मिलेगा: इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन फॉर्म आंगनबाड़ी से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा, आधिकारिक वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Camp 2024 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Camp |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आर्थिक सहायता राशि | 1000 रुपए प्रतिमाह |
लाभ | 45 लाख महिलाओं |
वार्षिक लागत | 5500 करोड़ रुपए |
आवेदन का शुभारंभ | 3 अगस्त 2024 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
कैंप को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश
उप विकास आयुक्त ने कहा है कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को जोड़ने के लिए आगामी 3 से 10 अगस्त तक पंचायत स्तरीय कैंपों का आयोजन होना है। Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Camp के सफल संचालन के लिए सभी जरूरी कार्य समय पर निष्पादित किए जाए। और योजना का व्यापक प्रचार प्रचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का लाभ लेने से एक भी योग्य महिला नहीं छूटे तथा कैंप सुचारू रूप से चले इसके लिए शाला का आयोजन कर सभी का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
क्या है मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना?
झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। यानी हर साल महिलाओं के बैंक खाते में 12,000 रुपए की राशि भेजी जाएगी यह राशि हर महीने की 15 तारीख तक महिलाओं के सिंगल लिंक्ड बैंक खाते में जमा होगी। इस राशि को महिलाएं अपने पोषण,स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च कर सकेगी। झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत 21 से 50 साल तक की महिलाओं को शामिल किया गया है जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम है। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और वह आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर सकें। इस योजना का लाभ राज्य की 45 लाख महिलाओं को दिया जाएगा जिसके लिए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 5500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदिका का मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड होना आवश्यक है।
- महिला का परिवार झारखंड राज्य के अंत्योदय अन्न योजना कार्ड, सफेद राशन कार्ड, हरा रंग का पृथक राशन कार्ड धारी हो।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए हर वर्ग की महिलाएं पात्र होगी।
- आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता होना चाहिए।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- स्व घोषणा पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Camp जिला वार सूची
झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को सफल बनाने के लिए गुमला जिले के सभी पंचायतों/वार्डों में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत सचिवालय एवं शहरी क्षेत्र में प्रयुक्त द्वारा चयनित नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर आवेदन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत राज्य के किन-किन जिलों में कैंप का आयोजन किया जाएगा उनकी सूची नीचे दी गई है।
गुमला | धनबाद |
दुमका | गिरिडीह |
सिमडेगा | साहेबगंज |
रांची | चतरा |
सरायकेला खरसावां | लोहरदगा |
कोडरमा | पूर्वी सिंहभूम |
लातेहार | बोकारो |
जामताड़ा | पलामू |
पाकुड़ | पश्चिमी सिंहभूम |
देवघर गढ़वा | गोड्डा |
खूंटी | हज़ारीबाग |
रामगढ़ |
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024 फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आपको झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रपत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है। और चाहे तो उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते है।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Camp में जाकर आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी कैंप में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को कैंप में लेकर जाना होगा।
- इसके बाद आपको कैंप में उपस्थित कर्मचारियों से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म कैंप के कर्मचारी को जमा कर देना होगा।
- इसके बाद कैंप में ही आपके आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट कर दिया जाएगा।
- साथ ही आपको रसीद दी जाएगी। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना कैंप में जाकर आवेदन कर सकते हैं।